कौशांबी–
जनपद कौशांबी के थाना सैनी परिसर में मेरा बचपन स्कूल सिराथू के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। स्कूल के प्रबंधक प्रशांत केशरी स्टाफ सहित बच्चों को थाना सैनी लेकर पहुंचे।इस अवसर पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पुलिस से समन्वय, किसी अनजान व्यक्ति के साथ न जाने, अपने परिजनों के मोबाइल नंबर याद रखने, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों तथा इमरजेंसी पुलिस सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई और उन्हें सुरक्षित रूप से वापस विद्यालय भेजा गया।
Author: Up Head Line
Views: 89








