कौशांबी– जनपद के नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम अंतर्गत दारानगर में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव शंकर केशरवानी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च चित्रकूट जनपद के बरगढ़ निवासी आयुष केशरवानी की निर्मम हत्या के विरोध में आयोजित किया गया।कैंडल मार्च दारानगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाला गया, जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक शामिल रहे। मार्च के दौरान लोगों ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर अध्यक्ष शिव शंकर केशरवानी ने कहा कि आयुष केशरवानी की हत्या अत्यंत निंदनीय है और इससे व्यापारियों व आम जनता में भय का माहौल है। उन्होंने योगी सरकार से न्याय सुनिश्चित करने की अपील की।
कैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।








