उर्स मेले को लेकर ASP ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी– जनपद के थाना मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्रांतर्गत आयोजित उर्स मेले के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह ने नए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।उन्होंने भीड़ प्रबंधन, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आमजन से शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि उर्स मेला शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें