अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, दबकर दो मज़दूरों की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– कौशांबी– जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह घटना पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर पर सवार मज़दूर औरेनी गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर कैमा गांव के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार चार लोग उसके नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। हालांकि हादसे में दो मज़दूरों, सुरेश और बंसी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुरेश जाम गांव का निवासी था, जबकि बंसी अंधावा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं हादसे में घायल बीरेंद्र और परवेज को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें