पुलिस ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  राजेश कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को थाना कड़ाधाम पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान के अंतर्गत स्थानीय पुलिस द्वारा ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया तथा लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर आमजन को बिना हेलमेट एवं बिना सीटबेल्ट वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाने, 108 एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

जनता को यह भी अवगत कराया गया कि शासन की गुड सेमेरिटन योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय से समुचित इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार द्वारा ₹25,000/- की धनराशि प्रदान की जाती है तथा उसका नाम-पता बताने के लिए बाध्य नहीं किया जाता।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें