युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पुलिस लाइन में हुआ ‘ब्लैक आउट’ अभ्यास और मॉकड्रिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

​कौशाम्बी – युद्धकालीन परिस्थितियों और हवाई हमलों के दौरान नागरिकों की सुरक्षा व बचाव सुनिश्चित करने के लिए जनपद पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस लाइन परिसर में ‘ब्लैक आउट’ अभ्यास एवं मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास के जरिए यह परखा गया कि यदि भविष्य में हवाई हमले जैसी स्थिति बनती है, तो राहत टीमें और आमजन कितनी तत्परता से अपनी सुरक्षा कर सकेंगे। ​

मॉकड्रिल के दौरान जैसे ही हवाई हमले का सायरन बजा, निर्धारित समय पर पूरे परिसर में ‘पूर्ण ब्लैक आउट’ कर दिया गया। इस दौरान अनावश्यक प्रकाश स्रोतों को बंद रखने, घरों के खिड़की-दरवाजों पर पर्दे लगाने और वाहनों की हेडलाइट्स बंद कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का कड़ा अभ्यास किया गया। चेतावनी प्रणाली के माध्यम से नागरिकों को सतर्क रहने के निर्देश प्रसारित किए गए। ​​

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें