सभी अभिभावक बच्चों को ड्रेस पहनाकर प्रतिदिन भेजे स्कूल: अजय साहू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी

कड़ा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में गुरुवार को एक शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों के साथ साथ शासन से मिलने वाली सभी सुविधाओं के संबंध में बताया गया। शिक्षक अजय कुमार साहू ने अभिभावकों को बताया कि विद्यालय में नामंकित समस्त बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। ऐसे में अब सभी अभिभावक अपने बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा और स्वेटर पहनाकर स्कूल प्रतिदिन भेजना सुनिश्चित करें। बच्चों की किताबें व वर्कबुक पहले ही दी जा चुकी है। बच्चों की द्वितीय सत्र परीक्षाएं 24 जनवरी से प्रस्तावित है और 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बच्चों का डायट के द्वारा भेजे जाने वाले डीएलएड प्रशिक्षुओं निपुण आकलन टेस्ट भी करेंगे। जिसमें सभी बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहनी है। शिक्षक ने आगे बताया कि जिन अभिभावकों के बच्चे कक्षा पांच और कक्षा आठ में अध्ययरत है और वह श्रमिक कल्याण बोर्ड से श्रमिक के रूप में रजिस्टर्ड है वो अभिभावक अपने बच्चों का अटल आवासीय आवेदन फार्म जरूर भरवाएं। यह बच्चों के पढ़ने के लिए शासन की बेहतर शिक्षा व्यवस्था में आती है। इसमें पात्र सभी अभिभावक बच्चों का फॉर्म भरवाना सुनिश्चित कराएं। बैठक में विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष राधा देवी, प्रधानाध्यापिका रूपा साहू, शिक्षिका राठौर शशि देवी, शिक्षक रामप्रसाद, राजेश शर्मा, शिवम केसरवानी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें