स्नान-पर्व से पूर्व घाटों पर चलाया गया साफ-सफाई अभियान, लोगों को किया गया जागरूक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी —
बसंत पंचमी के पर्व पर गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन सजग है।गुरुवार को नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अगुवाई में स्नान घाटों पर सघन साफ-सफाई अभियान चलाया गया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गंगा स्नान करने आए हुए श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया और संकल्प के साथ सभी को मां गंगा के प्रति आस्था बनाए रखने का भी आग्रह किया।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ लिपिक शिवम मौर्य, लिपिक सुजीत मौर्य, अंकुश पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें