जिले के विभिन्न गंगा यमुना नदी के घाटों में लाखों भक्तों ने किया मौनी अमावस्या पर स्नान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी–मौनी अमावस्या के पर्व पर जिले के विभिन्न गंगा यमुना नदी के घाटों में स्थान करने वाले भक्तों का सुबह से ही जमावड़ा लगने लगा दोपहर बाद तक गंगा और यमुना नदी के घाटों पर भक्तों का आने का सिलसिला जारी रहा जिले के विभिन्न गंगा यमुना नदी के घाटों में मौनी अमावस्या के पर्व लाखों भक्तों ने नदी के पवित्र जल में स्नान करने के बाद भक्तों ने मंदिरों में जलाभिषेक किया विधि विधान से भक्तों ने पूजन अर्चन किया मौनी अमावस्या के पास उपाय गंगा यमुना नदी के विभिन्न घाटों में भक्तों की भारी भीड़ को देखकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे जगह-जगह पर भारी पुलिस फोर्स बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई थी

कोखराज थाना क्षेत्र के गंगा नदी के संदीपन घाट में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है गंगा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे और नदी के पवित्र जल में स्नान किया है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर थाना कोखराज पुलिस मुस्तैद दिखाई पड़ी है रविवार की भोर सुबह से ही गंगा घाट पर हर-हर गंगे के जयघोष के बीच श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते नजर आए। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।मौनी अमावस्या के अवसर पर संभावित भीड़ को देखते हुए थाना कोखराज पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। घाट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल द्वारा लगातार पैदल गश्त की गई तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने के लिए बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था सुचारू रखी गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी सतर्क दिखाई दिए पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की गई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें