पुनवार ने सरपतही को 9 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट पश्चिम शरीरा में रविवार को सहारा स्पोर्टिंग क्लब पुनवार और सिंघम स्पोर्टिंग क्लब सरपतही के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारा क्लब पुनवार ने निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पुनवार की ओर से सत्यम ने 26 गेंदों पर 7 छक्के और 2 चौकों की मदद से 58 रनों की शानदार पारी खेली। शिवम लेफ्टी ने भी 22 गेंदों पर 6 छक्के व 2 चौकों के साथ 46 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंघम स्पोर्टिंग क्लब सरपतही की टीम ने भी जोरदार प्रयास किया, लेकिन निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। सरपतही के बल्लेबाज अंकुर ठाकुर ने 36 गेंदों पर 9 छक्कों की मदद से शानदार 80 रन बनाए, बावजूद इसके टीम नौ रनों से मुकाबला हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस जीत के साथ सहारा स्पोर्टिंग क्लब पुनवार ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। पुनवार के गेंदबाज संजय ने सर्वाधिक तीन विकेट झटककर जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए सत्यम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के बाद आयोजक अजीत रहना, पवन सिंह, प्रीतम द्विवेदी, विनोद केसरवानी व सभासदों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मुकाबले के दौरान सहकारी समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और वरिष्ठ पत्रकार राजू पांडे भी मौजूद रहे। आज के मैच में अंपायर की भूमिका राकेश सरोज और वीरन सरोज ने निभाई। आयोजकों के अनुसार 19 जनवरी को एक प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा, जबकि 20 व 21 जनवरी को अवकाश रहेगा। इसके बाद 22 जनवरी से टूर्नामेंट के अगले मुकाबले खेले जाएंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें