धर्मा देवी इण्टर कॉलेज पहुंची सचल विज्ञान प्रदर्शनी की बस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

समाज के विकास के लिए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित कर उज्जवल भविष्य के लिए ऊर्जा बचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कौशाम्बी डॉ. अमित पाल जी के द्वारा कलेक्ट्रेट मंझनपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई सचल विज्ञान प्रदर्शनी बस का धर्मा देवी इण्टर कॉलेज व डी डी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र/छात्राओं ने अवलोकन कर नवाचार सीखा; जिसमें विज्ञान के 20 स्वचालित व हस्तचालित मॉडल जैसे डायनमों से विद्युत उत्पादन, ऊर्जा का रूपांतरण, मानव में रसायन से विद्युत का उत्पादन, नाभिकीय संलयन, नाभिकीय विखंडन जैसे कई रोचक विज्ञान मॉडल विद्यालय के विद्यार्थियों को देखने को मिला,
मॉडल को समझाते हुए प्रदर्शनी बस के प्रशिक्षक  संजय सिंह ने मॉडल सम्बन्धित जानकारी बच्चों को दी।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक वसीम अहमद ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ग्रामीण परिवेश के बच्चों के अन्दर जिज्ञासा उत्पन्न करने के लिए अत्यन्त प्रभावी पहल है। वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित व्याख्यान के साथ साथ वैज्ञानिक लघु फिल्में भी दिखाई जायेंगी।
विद्यालय के बच्चों को सचल मॉडल को सरल भाषा में समझाने के लिए शिक्षक  बलवंत कुमार व धनवंतरी कुमार ने अपनी सहभागिता दर्ज की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी ने विज्ञान के ज्ञान व महत्व की जानकारी देते हुए कहा “विज्ञान की सहायता से प्रकृति के रहस्य को आसानी से समझा जा सकता है।”

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें