कौशाम्बी— जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार, को मूरतगंज-चन्द्रवारी मोड़ के पास यह हादसा हुआ है। प्रयागराज के करेली निवासी अख्तर सादिक के दो साले, मो. जलाल जाफरी और मो. हिलाल जाफरी अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जलाल जाफरी को मृत घोषित कर दिया. दूसरे भाई का इलाज अभी जारी है। मृतक के परिजनों ने संदीपन घाट थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Author: Up Head Line
Views: 81









