जिलाधिकारी ने की सोशल सेक्टर कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*सभी पात्र लोगों को पेंशन योजना से लाभान्वित करने के निर्देश*

कौशाम्बी—
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सोशल सेक्टर की बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान संस्थानों द्वारा पूर्वदशम् छात्रवृत्ति के डाटा को अग्रसारित करने के अनुश्रवण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होने कहा कि संस्थानों से समन्वय कर दशमोत्तर छात्रवृत्ति के डाटा को समयबद्ध अग्रसारित कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने पेंशन की समीक्षा के दौरान कहा कि सर्वे कराकर छूटे हुए सभी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए।
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत लम्बित आवेदनों को निस्तारित करने तथा वृद्धाश्रम में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कराए जा रहें कार्यों की समीक्षा के दौरान राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय करारी एवं भरसवां के शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में बच्चां की उपस्थिति और बढ़ाने तथा नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष ओ-लेवल एवं ट्रिपल सी में बच्चों को प्रशिक्षण दिलवाया जाय। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत लम्बित आवेदनों को निस्तारित कराकर पात्रों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें