जिला पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत सदस्य ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

किसी भी सूरत पर जनहित की उपेक्षा और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…. अजय सोनी

कौशाम्बी—

सिराथु ब्लॉक के वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने तमाम ग्रामीणों के साथ गुरुवार को जिला परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी की, साथ ही एक छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर मुख्य अधिकारी कमलेश कुमार को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में जनहित की उपेक्षा और जिला पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया और सीघ्र समुचित कार्यवाही नहीं कराए जाने पर आंदोलन तेज करने की बात कही गई।

गुरुवार को सिराथू ब्लॉक के वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी अपने साथ कई गांवो के तमाम ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत परिसर में बैठक की। बैठक में बोलते हुए अजय सोनी ने कहा कि मेरे वार्ड के साथ जिला पंचायत उपेक्षा कर रहा है। बार बार हाई मास्ट लाइट और जर्जर एवं मानक विहीन बनाये गए मार्गों के सुधार के लिए मांगपत्र दिया गया साथ ही जिला पंचायत सदन में भी मांग उठाई गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसी के साथ अजय सोनी ने जिला पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बेबाकी से आवाज बुलंद की। कहा कि जिला पंचायत में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरसीसी सड़को के निर्माण के तुरंत बाद उखड़ने से यह साफ साबित होता है। इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी कमलेश कुमार और मुख्य अभियंता अरुण प्रताप को जिला पंचायत से बाहर बुलाकर एक छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

सौंपे गए मांगपत्र में ग्राम फत्तेपुर बेला, गभीरा पूर्व, कमासिन माता मंदिर, जियापुर, जुवरा समेत कई गांवो में निर्माण कार्य शुरू कराए जाने, उदहिन खुर्द, घाटमपुर, तेरहारा आदि में मानक विहीन मार्ग निर्माण पर ठेकेदार पर उचित कार्यवाही एवं दुबारा निर्माण शुरू कराने, नारा एवं बारा तफरीक में खराब हाई मास्ट ठीक कराने, देवखरपुर और फत्तेपुर बेला में जर्जर मार्गो की मरम्मत और गांव गांव लगाई गई गुणवत्ता विहीन स्ट्रीट लाइटो के बदलने जैसी मांगे एवं समस्याएं शामिल थीं। मांगों एवं समस्याओं पर अपर मुख्य अधिकारी ने समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर मुन्नालाल तिवारी, वेद यादव, राजेश गौतम, भगवान दास वर्मा, रोहित गौतम, रोहित सोनी, हबीब अहमद, कमरूल अब्बास जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें