वॉरियर्स कप में कौशांबी टीचर्स टीम की लगातार दूसरी जीत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

प्रयागराज धूमनगंज में खेले जा रहे वॉरियर्स कप में कौशांबी टीचर्स टीम ( कौशांबी वॉरियर्स) ने प्रयागराज स्पोर्ट मीडिया को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
टॉस कौशांबी टीम के सदाबहार कप्तान सुशील तिवारी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया उनका यह फैसला काफी हद तक सफल हुआ जब पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज मारुति नंदन त्रिपाठी ने दो खिलाड़ियों को क्लीन बोर्ड करके पवेलियन की राह दिखा दी।स्पोर्ट मीडिया प्रयागराज की तरफ से आनंद राज ने 31 रन एवं कप्तान अमित श्रीवास्तव ने 23 रन कृष्ण ने 13 रन सार्थक त्रिपाठी ने 16 रन चंदन कुमार ने 11 रनों का योगदान दिया जिसकी बदौलत पूरी टीम 20 ओवर में 112 रन 8 विकेट के नुकसान पर बना सकी। कौशांबी वॉरियर्स की तरफ से मारुति नंदन त्रिपाठी ने दो विकेट मनोज वर्मा ने काफी किफायती गेंदबाजी की वही आशीष आर्या ने एक विकेट और सौरभ सिंह ने दो विकेट हासिल किया। 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कौशांबी वॉरियर्स की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज करुणेश यादव 21 रन और कप्तान सुशील तिवारी ने मात्र 9 गेदों में 24 रन बनाकर जिसमें चार चौके शामिल हैं टीम को धमाकेदार शुरुआती दी। कप्तान सुशील तिवारी के विकेट गिरने के बाद एक बार फिर से सूरज सिंह ने जिम्मेदारी संभाली और 23 गेंद पर 29 रन बनाए तथा मैन ऑफ द मैच भी रहे मारुति नंदन त्रिपाठी ने 7 रन सुरेश कैथल ने 4 रन बनाए सौरभ त्रिपाठी ने 6 रन और अंत में संजय और संदीप ने मिलकर 12.3 ओवर में 113 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
वही स्पोर्ट मीडिया की तरफ से वीरेंद्र द्विवेदी ने तीन विकेट कृष्ण ने एक विकेट अमरीश कुमार ने एक विकेट और कप्तान अमित श्रीवास्तव ने एक विकेट हासिल किया। टीम आयोजक सुशील तिवारी व टीम मैनेजर केशव प्रसाद ने बताया कि सोमवार को ऑलमाइटी x1 और ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार रेलवे के बीच मुकाबला इसी ग्राउंड पर खेला जायेगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें