पहले झटके 4 विकेट फिर ठोकी सबसे तेज सेंचुरी, अहम मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, World cup qualifiers में मचाया कोहराम

नई दिल्ली. सिकंदर रजा ने जिंबाब्वे की ओर से सबसे तेज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड बनाया जिससे टीम ने मंगलवार को आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में नीदरलैंड को छह विकेट से हरा दिया. रजा के नाबाद 102 रन की मदद से जिंबाब्वे ने 316 रन के लक्ष्य को सिर्फ 40.5 ओवर में हासिल कर लिया.

ग्रुप ए के अपने पहले मैच में नेपाल को हराने वाली जिंबाब्वे की टीम ने सुपर सिक्स चरण में जगह बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए हैं. रजा ने सिर्फ 54 गेंद में शतक पूरा किया जो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिंबाब्वे की ओर से रिकॉर्ड है. रजा ने अपनी पारी में आठ छक्के जड़े. उनके अलावा कप्तान क्रेग इर्विन (50) और सीन विलियम्स (91) ने भी अर्धशतक जड़े.

इससे पहले नीदरलैंड ने विक्रमजीत सिंह (88), स्कॉट एडवर्ड्स (83) और मैक्स ओडाउड (59) के अर्धशतक से छह विकेट पर 315 रन बनाए. विक्रमजीत और ओडाउड ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। रजा ने ओडाउड को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा।

विक्रमजीत ने एडवर्ड्स के साथ भी 96 रन की साझेदारी की। रजा ने इस बार विक्रमजीत को पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 55 रन पर चार विकेट चटकाए।

Tags: Sikandar Raza

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More