सुबह-सुबह रिश्वत लेते पकड़े गए CO साहब, नोट के फेर में हाफ पैंट में ही हुए गिरफ्तार, जानें पूरा मामला


सीतामढ़ी. बिहार में फिर से एक रिश्वतखोर सरकारी अधिकारी विजिलेंस के चंगुल में फंसा है. मामला सीतामढ़ी जिला से जुड़ा है जहां के डुमरा के CO आवास पर विजिलेंस टीम की रेड हुई. इस रेड में CO चंद्रजीत प्रकाश को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किये गये. विजलेंस की टीम ने सुबह सबेरे जाल बिछाया था और CO उसी जाल में फंस गये. रिश्वतखोर CO चंद्रजीत प्रकाश को निगरानी की टीम गिरफ्तार करने के बाद उसे पटना लेकर कूच कर गई.

बताया जाता है की डुमरा निवासी गौरी शंकर प्रसाद के जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर CO ने उससे पचास हजार रुपया रिश्वत की मांग की थी. गौरी शंकर राय ने इस मामले को लेकर डीएम के न्यायालय में परिवारवाद दायर किया था, जिसको लेकर डीएम ने फैसला सुनाते हुए डुमरा के CO को जमीन खाली कराने को लेकर दो बार निर्देश दिए थे, बाबजूद बिना रिश्वत लिए इस काम को करने को तैयार नहीं थे.

शिकायतकर्ता से जमीन खाली कराने को लेकर 50 हजार रुपए की मांग की गई थी, बाद में मामला 25 हजार पर तय हुआ था. यह पहला मामला नहीं जब सीतामढ़ी के कोई प्रशासनिक अधिकारी निगरानी के हत्थे चढ़ा हो. इससे पहले तकलीफ आधा दर्जन से ज्यादा प्रशासनिक अधिकारी निगरानी के शिकार हो चुके हैं और रिश्वत लेते उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है. रिश्वतखोर सीओ पर हुई इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने भी खुशी जतायी है. इससे पहले सीतामढ़ी के सिविल सर्जन एक सब इंस्पेक्टर, ड्रग्स इंस्पेक्टर, एक ADM स्तर के पदाधिकारी निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं. निगरानी द्वारा समय-समय पर किए जा रही इस तरह की कार्रवाई से लोगो में खुशी है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More