मुंबई. एक तरफ फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) के कलेक्शन पर सबकी नजरें बनी हुई हैं. दूसरी तरफ निर्देशक ओम राउत और राइटर मनोज मुंतशिर सफाई देने में जुटे हुए हैं. फिल्म 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, इससे काफी उम्मीदें थीं लेकिन इसे देखने के बाद दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया. खास तौर पर फिल्म के डायलॉग और किरदारों के लुक पर लगातार बवाल अब भी जारी है. अब फिल्म में ‘सीता’ की भूमिका निभाने वाली कृति सेनन (Kriti Sanon) ने इशारों ही इशारों में विवाद पर अपनी बात रखी है.
फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास ने ‘श्री राम’ और कृति सेनन ने ‘सीता मां’ की भूमिका निभाई है. फिल्म के बड़े पर्दे पर आने के बाद से ही इसे लेकर बवाल कट रहा है और ‘रामायण’ का मॉर्डन रूप किसी को समझ नहीं आ रहा है. फिल्म के निर्देशक और राइटर जहां अपनी सफाई दे चुके हैं. वहीं, प्रभास और कृति चुप्पी साधे हुए हैं. लेकिन अब कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इशारों में विवाद पर अपनी बात रख दी है. उनके अनुसार, वे इन विवादों पर फोकस नहीं कर रही हैं.
शेयर किए 5 वीडियो
कृति ने सोशल साइट पर थिएटर के कुछ वीडियो वीडियो साझा किए हैं. इनमें रावण वध, सीता और रावण संवाद, हुनमान का संजीवनी बूटी लाना, जय सिया राम गाना आदि शामिल है. इसमें लोगों की तालियां और ‘जय श्री राम’ गूंजता दिख रहा है. इसके साथ कृति ने लिखा, ‘चीयर और क्लैप पर फोकस कर रही हूं.’ यानी इशारों में कृति ने बता दिया है कि उन्हें फिल्म को लेकर हो रहे विवादों से फर्क नहीं पड़ रहा है. वे फिल्म करके खुश हैं.
(instagram/kriti sanon)
बता दें कि फिल्म के टपोरी डायलॉग लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहे हैं. हनुमान जी के डायलॉग ‘…जलेगी तेरे बाप की’ पर तो लगातार बवाल कट रहा है. लोगों का कहना है कि ऐसा सब दिखाने के लिए हनुमानजी के लिए सीट रखी थी.
.
Tags: Entertainment news., Kriti Sanon, Prabhas
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 10:20 IST






