
नई दिल्ली. CUET UG, COLLEGE ADMISSION: शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के जरिये चार लाख से अधिक विद्यार्थियों ने बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए आवेदन किया है. विश्वविद्यालय में स्नातक की 1,123 सीट हैं. विश्वविद्यालय की कुलपति अनु सिंह लाथेर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय को स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीयूईटी-यूजी के तहत 4,72,357 (4.72 लाख) आवेदन प्राप्त हुए हैं.’’
उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने सीयूईटी-यूजी परीक्षा दी है उन्हें विश्वविद्यालय के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 जून को शुरू हुई और यह 16 जुलाई तक जारी रहेगी. ऐसे में यहां पर एडमिशन के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. किसी भी तरह के ऑफलाइन आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.
जानें कौन कर सकता है एडमिशन के लिए आवेदन
मीडिया रिपोर्ट की माने तो जिन विद्यार्थियों ने सीयूईटी रजिस्ट्रेशन के दौरान बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय का विकल्प नहीं चुना था वे भी आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि 4.72 लाख आवेदकों ने बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय को अपने पसंदीदा विश्वविद्यालयों की सूची में जगह दी है. ऐसे में यहां पर 1,123 सीटों के लिए अभी और आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद है.
दिल्ली विश्वविद्यालय है पहली पसंद
सीईयूटी-यूजी के तहत आवेदन के मामले में बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय देश का चौथा संस्थान है जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय शीर्ष पर है. दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. फिलहाल यहां पर 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है.
ये भी पढ़ें-
School Reopen in MP: मध्य प्रदेश में खुले 6वीं से 12वीं तक के स्कूल, प्राइमरी के बच्चों को करना होगा इंतजार
JEE Advanced Result 2023: आईआईटी मुबंई में कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहते हैं वी. चिदविलास, जेईई-एडवांस्ड में किया है टॉप
.
Tags: Admission, College education, CUET 2023
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 10:17 IST






