कौशांबी में महिला फालोवर का वीडियो वायरल:बोली साहब बोले हमको आप पर दिल आ गया

कौशांबी के पुलिस महकमे में एक फालोवर के वायरल वीडियो ने सनसनी फैला दी है। आरोप महिला फालोवर ने महकमे के अफसर पर लगाया है। उसका कहना है कि उसे अफसर ने मां की देखभाल के लिए आवास पर रखा था लेकिन रात में शराब पीकर उसके साथ अफसर ने छेड़खानी की। वायरल वीडियो में महिला ने अफसर पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए है। मामले सामने आने के बाद पुलिस महकमे के अफसरों ने फोन उठना बंद कर दिया है।

जनपद के एक थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की तैनाती बतौर फालोवर पुलिस अफसर के आवास पर है। वह करीब 4 महीने से अफसर के आवास पर उनकी मां की सेवा कर रही है। पीड़ित के मुताबिक, वह 14 की शाम काम पर थी। तभी अफसर ने आवाज देकर कमरे में पानी लाने को कहा। वह अंदर गई तो अफसर शराब पी चुके थे। अफसर ने पानी बेड के पास रखने को कहा। वह जाने लगी तो अफसर ने उसे रुकने को कहा और मीटिंग में बैठने की बात बता कर कमर दर्द बताया। जिसमे उसे तेल मालिश की बात कही गई। आरोप है पीड़ित ने खड़े खड़े तेल लगा कर जाने लगी तो अफसर ने उसे रोकते हुए कहा कि उनका दिल उन पर आ गया है।

अफसर की हरकत बता पर आरोप लगाया कि वह जब अपने कमरे में थे, उन्होंने उसके साथ जबर जस्ती करने की कोशिश की। उसे 2 बार बिस्तर पर गिरा। वह उठकर खड़ी हो जाती थी। इसी के चलते उसका ब्लाऊज भी फाड़ दिया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया