अमेठी के इस परिवार को नहीं मिला किसी सरकारी योजना का लाभ, दिव्यांग पति-पत्नी कई बार लगा चुके अधिकारियों के चक्कर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य कृष्ण/अमेठी. इसे विभाग की लापरवाही कहें या जिम्मेदारों की उदासीनता, लेकिन बात सोलह आने सच है. सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जन-जन तक नहीं पहुंच रहा है. अमेठी में एक परिवार ऐसा है जिसको किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया गया. कई बार इसकी शिकायत भी परिवार ने जिम्मेदार अधिकारियों से की, लेकिन अधिकारी सिर्फ और सिर्फ झूठा आश्वासन देते रहे और आज तक परिवार की समस्या का समाधान नहीं हुआ.

पूरा मामला जनपद अमेठी के जामो विकासखंड के हरदासपुर गांव का है. जहां के रहने वाले प्रदीप कुमार सरोज और उनकी पत्नी प्रभावती दोनों दिव्यांग है. प्रदीप के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है. कई बार शिकायत की गई कि उन्हें रहने के लिए आवाससहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला. साल बदला अधिकारी बदले, लेकिन प्रदीप के परिवार के हालात नहीं बदले. जी हां प्रदीप ने योजनाओं के लाभ के लिए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की फरियाद लगाई गई, लेकिन ना तो उन्हें आवास मिला, न शौचालय मिला, न दिव्यांग होने के बावजूद ट्राई साइकिल मिली.

सरकार से फरियाद सुनने की गुहार लगाई

प्रदीप की पत्नी प्रभावती बताती हैं कि कई बार उन्होंने इसके लिए शिकायत की. वह प्रधान के पास गई. खंड विकास अधिकारी के पास गई, लेकिन बार-बार उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि उन्हें योजना का लाभ दे दिया जाएगा. उनके पास घर नहीं है, चलने के लिए साइकिल नहीं है और वह इसी समस्याओं के साथ अपने पति के साथ जीवन यापन कर रही हैं.

जिम्मेदारों ने किया किनारा

पूरे मामले पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव ने मीटिंग का हवाला देते हुए कैमरे पर बोलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर जांच की जाएगी और परिवार जिस भी योजना के लिए पात्र होगा, उसे उसका लाभ दिया जाएगा.

Tags: Amethi news, Latest hindi news, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें