MP News: युवक को मुद्रा कलेक्शन का शौक, आने से लेकर ₹100 के सिक्के तक का है अद्भुत कलेक्शन 


मोहन ढाकले/बुरहानपुर. बुरहानपुर में रहने वाले आकाश माहेश्वरी को पुरानी मुद्रा के साथ नई मुद्रा कलेक्शन का शौक है. युवक ने पुराने जमाने की मुद्रा को संजोए रखा है और अब जो नई मुद्रा चलन में आ रही है उसे भी एकत्रित कर रहे हैं. वह अन्य राज्यों में लगने वाली प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर लोगों को पुराने जमाने की मुद्रा से रूबरू कराते हैं. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में आकाश को प्रदर्शनी लगाने वाली समितियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है.
आकाश की उम्र केवल 28 साल है, लेकिन आकाश के पास आज भी 100 साल पुरानी मुद्रा का कलेक्शन है. देश-विदेश से आने वाले लोग आकाश के द्वारा एकत्रित कर रखी पुरानी मुद्रा को देखने के लिए पहुंचते हैं. बचपन से ही युवक को पुरानी मुद्रा एकत्रित करने का शौक है, जो आज भी नए जमाने की मुद्रा को जमा कर रहे हैं. बुरहानपुर में इतनी कम उम्र के यह पहले युवक हैं, जिन्होंने अपनी उम्र से 4 गुना पुरानी मुद्रा को एकत्रित कर रखा है.

प्रदर्शनी के लिए आकाश को देते हैं आमंत्रण
आकाश पहले केवल बुरहानपुर में ही प्रदर्शनी में भाग लिया करते थे, लेकिन अब मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक के साहित्यकार भी प्रदर्शनी के लिए आकाश को आमंत्रण देते हैं. आकाश महेश्वरी इस आमंत्रण को स्वीकार कर अन्य राज्यों में पहुंचकर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को पुरानी मुद्रा से रूबरू कराते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 10:05 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More