Cyclone biparjoy latest updates heavy to medium range rain in several parts of madhya pradesh with strong wind rivers start roaring

ग्‍वालियर/भिंड/श्‍योपुर. अरब सागर में उठा बिपरजॉय चक्रवात शांत हो चुका है, लेकिन इसका असर गुजरात के तटीय इलाकों से सैकड़ों किलोमीटर दूर मध्‍य प्रदेश में अब दिखने लगा है. राजस्‍थान की सीमा से लगते मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. यह सिलसिला सोमवार देर शाम से ही शुरू हो गया था. हवा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. फिलहाल बिपरजॉय चक्रवात का सबसे ज्‍यादा असर ग्‍वालियर, मुरैना, भिंड और श्‍योपुर जिले में देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने अन्‍य जिलों के भी इसकी जद में आने की संभावना जताई है.

(इनपुट: भिंड से रवि रमण, श्‍योपुर से दीपक दंडोतिया)

Tags: Bhopal news, Cyclone Biparjoy, IMD forecast, MP Weather Alert

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More