07

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे भी अगले WTC Final तक 37 साल के हो जाएंगे. दोनों को पिछली WTC साइकिल के दौरान टीम से ड्रॉप किया गया था और दोनों ने कमबैक किया. पुजारा और रहाणे दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम में जगह मिल जाएगी. लेकिन, कई युवा खिलाड़ी हैं, जो घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर अपना दावा ठोक चुके हैं. इसमें अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. जो इंडिया-ए, रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी में लगातार रन बना रहे. वहीं, तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी उम्मीदें जगाई हैं. -AP
Author: Jagran Times
Post Views: 16






