PM Modi US Visit: आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी, ट्वीट कर दी जानकारी, कहा-

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे. पीएम मोदी 21 से लेकर 24 जून तक अमेरिकी दौरे पर रहने वाले हैं. वहीं प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम को लेकर ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘यूएसए के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं न्यूयॉर्क शहर और वाशिंगटन डीसी में कार्यक्रमों में भाग लूंगा. इन कार्यक्रमों में यूएन हेडक्वार्टर पर योग दिवस समारोह, जो बाइडन के साथ बातचीत और अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और बहुत कुछ शामिल है.’

इसके अलावा पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘यूएसए में, मुझे बिजनेस लीडर्स से मिलने, भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विचारकों से मिलने का अवसर भी मिलेगा. हम व्यापार, कॉमर्स, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और ऐसे अन्य क्षेत्रों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत-यूएसए संबंधों को गहरा करना चाहते हैं.’

Tags: America, PM Modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें