Career Tips, Career In Mathematics: 12वीं के बाद ग्रेजुएशन के लिए सही कोर्स चुनना आसान नहीं होता है. यह निर्णय प्रेशर में लेने के बजाय अपनी रुचि और करियर स्कोप के आधार पर लेना चाहिए. अगर आपकी मैथ्स में दिलचस्पी है तो बीटेक के अलावा भी कई ऑप्शन हैं, जिनमें आप करियर बना सकते हैं (Career In Maths After 12th). इनमें से कुछ के लिए कॉमर्स बैकग्राउंड वाले भी अप्लाई कर सकते हैं.
01

Career In Mathematics: कई स्टूडेंट्स को नंबरों के साथ खेलना बहुत पसंद होता है. कठिन से कठिन फॉर्म्यूले भी उनकी उंगलियों पर रहते हैं. अगर आपको भी गणित से इतना प्यार है तो आप इसी विषय में अपना करियर बना सकते हैं (Career In Maths After 12th). कई बच्चों को गणित के नाम से भी डर लगता है लेकिन अगर इसके बेसिक्स समझ लिए जाएं तो इसके स्टैंडर्ड रूप से भी दोस्ती हो जाती है. जानिए मैथ्स विषय के साथ किन क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं (Career Tips).
02

Career In Economics: 11वीं में कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए इकोनॉमिक्स मेजर सब्जेक्ट होता है. अगर आपकी गणित के साथ ही इकोनॉमिक्स में भी रुचि है तो आप इकोनॉमिस्ट बन सकते हैं. इकोनॉमिस्ट आर्थिक रुझानों व उनके भविष्य को लेकर पूर्वानुमान करते हैं. इकोनॉमिस्ट बनने के लिए गणित का अध्ययन करना जरूरी है. बिजनेस इकोनॉमिस्ट बनने के लिए मैथ और इकोनॉमिक्स के जरूरी विषयों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन करना बेहतर रहेगा.
03

Career As Chartered Accountant: चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स काफी कठिन होता है. इसकी सभी परीक्षाओं में पास होने में कई सालों का वक्त लग सकता है. लेकिन एक बार जॉब लग गई या पास हो गए तो उसके बाद भविष्य बेहतरीन हो जाता है. बतौर चार्टर्ड अकाउंटेंट किसी फर्म के साथ जुड़ सकते हैं या अपना काम शुरू कर सकते हैं. चार्टर्ड अकाउंटेंट में अकाउंटिंग और ऑडिटिंग जैसे विषय अहम होते हैं (Chartered Accountancy Course).
04

Software Engineer Career Path: सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए कंप्यूटर साइंस या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ा कोर्स कर सकते हैं. इसकी बुनियादी शुरुआत गणित विषय के साथ होती है. इसलिए इस क्षेत्र में करियर को बेहतर दिशा देने के लिए मैथ्स के साथ दोस्ती होना जरूरी है. ज्यादातर क्षेत्रों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की काफी डिमांड रहती है. इस क्षेत्र में ग्रोथ के साथ ही सैलरी भी अच्छी मिलती है (Software Engineer Salary).






