Karnataka MLC Bypolls: जगदीश शेट्टार को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, MLC के उपचुनाव में दिया टिकट, इन 2 नेताओं को भी पार्टी ने दिया मौका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानपरिषद उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दिया.
30 जून को सुबह 9 बजे शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी.

बेंगलुरु. भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में आए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को पार्टी ने बड़ा तोहफा दिया है. कर्नाटक विधान परिषद के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जगदीश शेट्टार, तिप्पनप्पा कामाकनूर और एनएस बोसेराजू को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने बीते सोमवार को बयान जारी करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधान परिषद के उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के तौर पर जगदीश शेट्टार, तिप्पनप्पा कामाकनूर और एन.एस बोसेराजू की उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस में चले गए थे जगदीश शेट्टार
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार विधानसभा चुनाव हार गए थे. दरअसल, भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट देने से मना कर दिया था. इससे नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था. बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर शेट्टार ने सफाई देते हुए कहा था कि मुझे सत्ता की भूख नहीं है. मैं सिर्फ सम्मान चाहता हूं. उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में टिकट ना देकर मेरा अपमान किया है. मैं महत्वाकांक्षी व्यक्ति नहीं हूं और ना ही सत्ता का भूखा हूं.

तीन विधानपरिषदों के सदस्यों ने इस्तीफा देकर लड़ा था विधानसभा चुनाव
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में 224 में से 135 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि भाजपा को केवल 66 सीटों से संतोष करना पड़ा था. वहीं एचडी कुमारस्वामी की जेडीएस के खाते में 19 सीटें आई थीं. बता दें कि आगामी 30 जून को कर्नाटक विधान परिषद की तीन सीटों पर उपचुनाव होगा. ये सीटें विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सदस्यों (बाबूराव चिंचनसुर, आर शंकर और लक्ष्मण सावदी) के इस्तीफे के चलते खाली हुई है.

30 जून को होगा विधानपरिषद का चुनाव
इन तीनों सदस्यों ने विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि इनमें से केवल लक्ष्मण सावदी ने ही चुनाव जीता था. बाकि दोनों नेता चुनाव हार गए थे. विधान परिषद के उपचुनाव के लिए 30 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और मतों की गिनती उसी दिन शाम पांच बजे होगी. इसमें विधानसभा के सदस्य हिस्सा लेंगे.

Tags: Congress, Karnataka

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें