हाइलाइट्स
बबीता फोगाट ने साक्षी के दावे को खारिज किया है
साक्षी मलिक ने कहा था कि प्रदर्शन की परमिशन बबीता ने ली थी
नई दिल्ली.भारतीय रेसलिंग फेडरनेशन ऑफ इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan sharan singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले प्रदर्शनकारी पहलवान इस समय सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं. ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) और उनके पति सत्यव्रत कादियान (Satyavrat Kadiyan) ने हाल में वीडियो के जरिए कहा था कि प्रदर्शन करने की परमिशन बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने जंतर मंतर थाने से ली थी. लेकिन अब बबीता ने इस मामले में सफाई दी है. बबीता ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है.
बबीता फोगाट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘ मुझे कल बड़ा दुःख हुआ और हंसी भी आई जब मैं अपनी छोटी बहन और उनके पतिदेव का वीडियो देख रही थी , सबसे पहले तो मैं ये स्पष्ट कर दूं की जो अनुमति का कागज छोटी बहन दिखा रही थी उस पर कहीं भी मेरे हस्ताक्षर या मेरी सहमति का कोई प्रमाण नहीं है और ना ही दूर-दूर तक इससे मेरा कोई लेना देना है. मैं पहले दिन से कहती रही हूं कि देश की न्याय व्यवस्था पर विश्वास रखिए, सत्य अवश्य सामने आएगा.’
बबीता फोगाट का ट्वीट
साक्षी और सत्यव्रत ने वीडियो किया था शेयर
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया था उसमें उन्होंने आरोप लगाए कि भारतीय कुश्ती महासंघ में कई वर्षों से पहलवानों का यौन शोषण किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि पिछले 10 या 12 साल से फेडरेशन में महिला पहलवानों का यौन शोषण होता था, यदि कोई आवाज उठाता था तो उसका करियर बर्बाद कर दिया जाता था.
The Truth.#WrestlersProtest pic.twitter.com/eWHRpOSwD9
— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) June 17, 2023
.
Tags: Babita phogat, BJP MP Brijbhushan Sharan Singh, Sakshi Malik
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 11:29 IST






