Optical Illusion: तस्वीर में ढूंढना है अलग शब्द, वक्त है सिर्फ 5 सेकंड का, पूरा करिए चैलेंज!

Optical Illusion Challenge: यूं तो आपने बहुत सी पहेलियां सॉल्व की होंगी, लेकिन कुछ पज़ल्स ऐसी होती हैं, जिन्हें सॉल्व करने में काफी वक्त लग जाता है. इसकी वजह होती है कि इन्हें इस तरह डिज़ाइन किया जाता है कि आंखें भ्रमित हो जाती हैं. आप सामने मौजूद चीज़ को भी सीधे तौर पर देख नहीं पाते हैं. एक ऐसा ही ऑप्टिकल एल्यूज़न हम आपके लिए फिर लेकर आए हैं.

हममें से बहुत से लोगों को अपनी तेज़ आंखों पर बड़ा नाज़ होता है. अगर आपको भी लगता है कि आप उनमें से एक हैं, तो ये ऑप्टिकल एल्यूज़न वाली तस्वीर सिर्फ आपके लिए ही है. इसमें एक जैसे शब्दों के बीच में कहीं तो एक अलग सा शब्द छिपा हुआ है. आपको वो शब्द ढूंढकर दिखाने का ही चैलेंज तो दिया गया है.

BABE की भीड़ में कहां है अलग शब्द?
ये भ्रमित करने वाली तस्वीर Freshers Live की ओर से डिज़ाइन की गई है. तस्वीर में आपको गुलाबी रंग के बैकग्राउंड पर काले रंग से ‘babe’ शब्द लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. आपको इसके बीच से एक ऐसा शब्द ढूंढना है, जिसकी स्पेलिंग इससे अलग हो. स्पेलिंग मिस्टेक वाला ये शब्द ढूंढने के लिए आपके पास कुल 5 सेकंड का वक्त है. अगर आपने ये चैलेंज पूरा कर दिया, तो इसका मतलब ये है कि आपके पास वाकई बाज़ जैसी आंखें हैं.

can you spot odd word in under 5 seconds, can you spot odd word, spot odd word in under 5 seconds, tricky puzzle, optical illusion challenge , optical illusion, Viral Puzzle, TrendiNG puzzle, spot the word challenge, clever optical illusion

आपको 5 सेकंड के अंदर-अंदर अलग शब्द ढूंढना है. ( Credit- Freshers Live)

क्या पूरा हो गया आपका चैलेंज?
तस्वीर में हर तरफ BABE ही लिखा दिख रहा है, लेकिन इनके बीच में कहीं स्पेलिंग की गलती के साथ BADE भी लिखा हुआ है, बस आपको यही ढूंढना है. उम्मीद है आप ये कमाल कर चुके होंगे. अगर आपको अब भी दिक्कत हो रही है, तो ज़रा दाहिनी ओर से चौथे कॉलम में इसे ढूंढिए.

can you spot odd word in under 5 seconds, can you spot odd word, spot odd word in under 5 seconds, tricky puzzle, optical illusion challenge , optical illusion, Viral Puzzle, TrendiNG puzzle, spot the word challenge, clever optical illusion

आप जवाब तस्वीर में देख सकते हैं. ( Credit- Freshers Live)

आपने अगर चैलेंज पूरा कर लिया तो आपको बधाई वरना आप जवाब तस्वीर में देख सकते हैं.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More