एशेज सीरीज का पहला मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचा, इसमें पहली पारी में शतक जमाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट और उनके गेंदबाजों का योगदान रहा. इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान पहले टेस्ट मैच में कुछ ऐसा हुआ जो पिछले 11 साल में देखने को नहीं मिला था. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ चुके रूट वेस्टइंडीज के शिव नारायण चंद्रपॉल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके.
01

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बहुचर्चित एशेज सीरीज की शुरुआत बिल्कुल वैसी ही हुई है जिसकी उम्मीद की गई थी. कांटे की टक्कर वाली सीरीज में मैच बेहद रोमांचक हो चला है. मुकाबले के 5वें दिन ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत का शानदार मौका होगा. वहीं इंग्लैंड भी यहां मैच का पासा पलटने की स्थिति में है.-AP
02

पहली पारी में इंग्लैंड के कप्तान ने 8 विकेट पर 393 रन बनाकर पारी घोषित की. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को 386 रन पर समेट कर 7 रन की मामूली बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में 273 रन पर ऑलराउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 281 रन का लक्ष्य रखा. -AP
03

281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को दूसरी पारी के तीन विकेट 107 रन पर गंवा दिए. अभी भी आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 174 रन की जरूरत है और उसके सात विकेट बाकी है.-AP
04

मैच के चौथे दिन पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को नाथन लायन ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाया. 46 रन बनाने के बाद वो स्टंप होकर वापस पवेलियन लौटे. यह टेस्ट करियर में पहली बार हुआ जब जो रूट किसी गेंदबाज के खिलाफ स्टंप हुए. 11 साल के करियर में पहली बार किसी गेंदबाज ने जो रूट को स्टंप कराने में सफलता हासिल की.-AP
05

इंग्लैंड के बैटर जो रूट ने स्टंप होने के मामले में एक खास रिकॉर्ड बनाया. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ चुके रूट वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गए. ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने रूट को दूसरी पारी के 26वें ओवर में पहली गेंद पर स्टंप करवाया.-AP
06

जो रूट ने साल 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था और तब से अब तक वो कभी भी स्टंप नहीं हुए. पहली बार स्टम्पिंग होकर वापस लौटने के साथ ही जो रूट ने एक ख़ास क्लब में जगह बनाई. 11168 रन बनाने के बाद स्टंप होकर खास कीर्तिमान बनाया. वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल 11414 रन बनाने के बाद पहली बार स्टंप हुए थे.-AP
07

भारत के सचिन तेंदुलकर 7419 रन बनाने के बाद पहली बार किसी गेंदबाज के ओवर में स्टंप हुए थे. वहीं विराट कोहली 8195 रन बनाकर पहली बार स्टंप हुए थे. इस लिस्ट में 8880 रन के साथ साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ तीसरे स्थान पर है. जो रूट ने दूसरा स्थान हासिल किया है.-AP






