
Government Jobs Group A, B, C and D Posts Difference: सरकारी नौकरी पाना अधिकतर युवाओं का सपना होता है. लेकिन इनके नियमों से जुड़ी कई जानकारियां युवाओं को नहीं होती हैं. ऐसे में सरकारी पदों से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं. आपने सरकारी भर्ती के नोटिफिकेशन में पद के नाम के आगे ग्रुप का विवरण जरूर देखा होगा. ये ग्रुप चार कैटिगरी में होते हैं, जिनमें ग्रुप ए, बी, सी और डी शामिल हैं. 7वें वेतनमान आयोग के बाद ग्रुप सी और ग्रुप डी को एक समान स्तर का कर दिया गया है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, आखिर इन पदों को ग्रुप में बांटा क्यों गया है और किस ग्रुप के अंतर्गत कौन से पद आते हैं. आइए जानते हैं इससे जुड़ी डिटेल.
ग्रुप ए
बता दें कि विभिन्न पदों के स्तर और पे लेवल के आधार पर उन्हें अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें ग्रुप ए सबसे उच्चतम स्तर की नौकरी होती है. इसमें टॉप लेवल के अधिकारी के पद आते हैं. जैसे भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारी व अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी, ब्यूरोक्रेट, एसरो, डीआरडीओ जैसे संस्थाओं के साइंटिस्ट एवं केंद्रीय सिविल सेवा के अधिकारी, जैसे कि आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, IFS एवं अन्य. इन अधिकारियों का पे लेवल भी सबसे अधिक होता है.
ग्रुप बी
इस ग्रुप में गैजेटेड ऑफिसर के पोस्ट होते हैं, जोकि मिडिल मैनेजमेंट लेवल के अधिकारी होते हैं. इस ग्रुप के पदों पर भर्तियां कम ही होती हैं, बल्कि प्रमोशन के आधार पर ही मुख्यत: इनके पद भरे जाते हैं. भारतीय सशस्त्र बलों में जूनियर कमिशन ऑफिसर एवं राज्य सिविल सेवा के अधिकारी जैसे पद इस ग्रुप में आते हैं.
ग्रुप सी एवं डी
ये आखिरी लेवल के पद होते हैं जिनमें नौकरी करने वाले उम्मीदवारों को ग्रउंड लेवल और डेली रूटीन का काम देखना होता है. ये उम्मीदवार सुपरवाइजर से लेकर क्लर्क असिस्टेंस की जिम्मेदारी निभाते हैं. इन पदों पर भर्ती एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग एवं अन्य चयन बोर्ड्स की ओर से की जाती है. स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट, हेड क्लर्क, जैसे पद इस ग्रुप में शामिल होते हैं.
ये भी पढ़ें-
Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: नौसेना में बनना है अग्निवीर, तो शुरू कर दें तैयारी, इस तारीख से भरे जाएंगे फॉर्म
Sarkari Naukri: 12वीं पास कर ली है, तो फॉरेस्ट गार्ड के 2138 पदों के लिए भरें फॉर्म, निकल ना जाए हाथ से मौका
.
Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Job
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 10:02 IST






