रेलवे कोच में लें खाने का मजा, मिलेंगी खास सुविधाएं, जानें बाड़मेर के इस अनोखे रेस्टोरेंट के बारे में सबकुछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मनमोहन सेजू/बाड़मेर. महानगरों की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे सरहदी बाड़मेर जिले को राजस्थान के पहले रेल एसी कोच रेस्टोरेंट की सौगात मिली है. पश्चिम राजस्थान के भारत-पाक सीमा पर बसे सरहदी बाड़मेर जिले में अब बिना किसी टिकट के ट्रेन के एसी के डिब्बे में बैठकर खाना खाने की सौगात मिल रही है. प्रदेश में बाड़मेर पहला ऐसा जिला है जहां इस तरह का रेल रेस्टोरेंट शुरू किया गया है. दरअसल, उतर पश्चिम रेलवे ने अब पुराने और बेकार पड़े रेलवे कोच के जरिए अपनी आमदनी बढ़ाने का निर्णय लिया है.

इन कोचों में रेलवे ने पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र की तर्ज पर रेल रेस्टोरेंट की शुरुआत की है. इसको लेकर रेलवे ने पहले चरण में बाड़मेर, अजमेर, किशनगढ़, दौसा, सीकर रेलवे स्टेशनों को शामिल किया है. अजमेर रेलवे स्टेशन पर कार्य चल रहा है तो वहीं अन्य रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा.

24 घण्टे खुला रहेगा रेस्टोरेंट
निजी फर्म के बादल सिंह के मुताबिक रेलवे ने सालाना 12 लाख रुपये की लीज पर 5 साल के लिए जमीन को निजी फर्म को दी है. कबाड़ पड़ा रेल के कोच की मरम्मत करवाकर हेरिटेज लुक देकर इस रेस्टोरेंट को बनाया गया है. इसमें खास बात यह भी है कि यह रेस्टोरेंट 24 घण्टे खुला रहेगा. जोधपुर रेलवे प्रबंधक गीतिका पांडे, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक जितेंद्र मीणा भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने है.

फूड चेकिंग और गुणवत्ता का पूरा ख्याल
प्रदेश के पहले एसी रेल कोच रेस्टोरेंट में रेलवे की तरह से फूड चेकिंग और गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखने का दावा किया जा रहा है।. जोधपुर रेलवे प्रबंधक गीतिका पांडे के मुताबिक यह उतर- पश्चिम रेलवे का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट है जिसमें पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेल कोच रेस्टोरेंट खोला गया है. बाड़मेर के बाद अब अन्य जिलों में इसकी शुरूआत की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  झुंझुनूं का अनूठा भंडारा, खिलाई जाती है बाजरे की रोटी और कढ़ी, मेले में होता है 15 करोड़ का कारोबार

पर्यटन की दृष्टि से बाड़मेर अब आगे बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि पाकिस्तान को रेलवे लाइन से जोड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे बाड़मेर जिले से प्रदेश के पहले रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है. गौरतलब है कि राजस्थान के बाड़मेर से पहले जबलपुर, नागपुर सहित अन्य रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट स्थापित किया गया है.

Tags: Barmer news, Local18, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें