5 महीने तक शनि और राहु-केतु चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों के बुरे दिन शुरू, अयोध्या के ज्योतिष से जानें उपाय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. ज्योतिष शास्त्र में आज का दिन बेहद खास है क्योंकि भगवान शनिदेव आज वक्री होकर सभी 12 राशियों पर अपना असर डालेंगे. यह स्थिति अक्टूबर तक रहेगी. इतना ही नहीं शनिदेव के साथ-साथ राहु और केतु भी वक्री हो रहे है. ऐसे में कुछ राशि के जातक के लिए शनि की उल्टी चाल काफी कष्टकारी होने वाली है. आज से लेकर नवंबर तक शनि देव राहु और केतु मिलकर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं. जिसकी वजह से खासतौर पर कुछ राशि के जातक काफी परेशानियों से गुजरेंगे.

यह परेशानियां आर्थिक ही नहीं बल्कि करियर और उनके सेहत पर भी नुकसानदायक हो सकती है. आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे आखिर कौन है वह राशि जो शनि की उल्टी चाल की वजह से त्राहिमाम त्राहिमाम करने वाले हैं . अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि शनि देव 17 जून यानी आज के दिन वक्री होने जा रहे हैं. शनि देव के साथ-साथ राहु और केतु की भी वक्री होने जा रहे है. ऐसा होने पर चार राशि के जातक के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण समय रहेगा.

इनके शुरू हुए बुरे दिन

कर्क राशि: शनिदेव की वक्री होने की वजह से इस राशि के जातक को अगले 6 महीने तक अपने करियर पर विशेष ध्यान देना होगा यह समय आपके लिए अच्छा नहीं होगा नौकरी में तनाव मिलेंगे वैवाहिक जीवन में दरार आ सकती है पारिवारिक क्लेश का शिकार हो सकते हैं

सिंह राशि: इस राशि के जातक को मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा. व्यापार में वृद्धि की वजह से चिड़चिड़ापन होगा. कानूनी मामले और तकनीक समस्या के चलते तनाव रहेगा.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को बहुत संभाल कर रहने की जरूरत है सेहत में नुकसान होगा बिजनेस में परेशानियां आएंगे. परिवार में कोई बड़ी समस्या खड़ी होगी पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले में वाद विवाद होगा मानसिक रूप से परेशानियां होंगी .

मीन राशि : इस राशि के जातक बेवजह लोगों पर गुस्सा करेंगे रिश्तो में खटास पैदा होगी. कार्यक्षेत्र और परिवार में चुनौतियां आएंगी. सेहत से जुड़े मामले में धन खर्च होगा .

जानिए इसका उपाय
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि इसके उपाय के लिए भगवान शनि देव के मूल मंत्रों का जप करना चाहिए. इसके अलावा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का जाप करना चाहिए इसके साथ ही शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे काला तिल डालकर दीपक जलाएं ऐसा करने से शनिदेव की असीम कृपा मिलेगी.

नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है न्यूज़ एटिन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags: Horoscope, Local18, Shanidev, Zodiac Signs

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें