Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय के चलते कोटो में तेज बारिश, आंधी में बिजली के खंभे टूटे तो उड़े टीन-टप्पर


शक्ति सिंह/कोटा. राजस्‍थान के कोटा में बिपरजॉय तूफान का प्रभाव दिखाई देने लगा है. शुक्रवार देर शाम को ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश, तो कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई. साथ ही धूल भरी आंधी तूफान का दौर भी चलता रहा. आंधी की वजह से कई स्थानों पर बिजली के पोल गिर गए और कच्चे छप्पर उड़ गए. वहीं, कोटा संभाग के चंबल नदी की निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों को पुलिस प्रशासन द्वारा तूफान की मुनादी करवाई जा रही है.

जिला प्रशासन ने भी कोटा में सभी कर्मचारियों अधिकारियों की 2 दिन के लिए छुट्टियां निरस्त कर दी हैं. तूफान के मद्देनजर बिना सूचना दिए कर्मचारियों और अधिकारियों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं. साथ ही जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम को भी बिपरजॉय तूफान को देखते हुए अलर्ट कर दिया गया है. नरेगा में काम करने वाले श्रमिकों की बिपरजॉय तूफान के अलर्ट को देखते हुए भी छुट्टियां कर दी गई.वहीं, एशिया की सबसे बड़ी भामाशाह मंडी को भी 1 दिन के लिए बंद किया गया. इस तूफान के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए किसानों को भी सूचित किया गया है.

अब बढ़ा खतरा
मौसम विभाग ने कोटा में इस तूफान का खतरा पहले कम बताया था, लेकिन गुजरात से चक्रवाती तूफान की एंट्री होने के बाद कोटा ग्रीन जोन में से येलो जोन में आ गया और मौसम विभाग द्वारा अलर्ट भी जारी कर दिया गया. अरब सागर की खाड़ी में उठा अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 09:33 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More