अभिषेक बच्चन को 12 बार मिला ऑफर, ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म, रिजेक्ट ना करते तो आज अलग मुकाम पर होता करियर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लगान (Lagaan) ने ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल बना दिया था. ये साल 2001 की बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर खुद दर्शकों के साथ-साथ मेकर्स को भी चौंका दिया था. आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं. क्या आप जानते हैं कि आशुतोष गोवारिकर ने ये फिल्म आमिर से पहले एक एक्टर को कई बार ऑफर की थी. लेकिन बाद में रोल आमिर खान के हिस्से में आया था.

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) की फिल्म ‘लगान’ की कहानी सुनकर पहली बार में तो आमिर खान भी इस फिल्म को करने के लिए राजी नहीं हुए थे. लेकिन बाद में इस फिल्म में आमिर खान के ऐसा किरदार निभाया जिसने लोगों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी थी. फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. लेकिन इस फिल्म के लिए शुरू से ही आमिर आशुतोष की पहली पसंद नहीं थे. इससे पहले दो एक्टर को इस फिल्म की कहानी सुनाई गई थी. लेकिन उन्होंने ये फिल्म नहीं की थी बाद में आमिर को फिल्म का ऑफर मिला और उन्होंने इसके लिए हामी दे दी थी.

संजय दत्त की वजह से डायरेक्टर बने थे डेविड धवन, फ्लॉप साबित हुई पहली फिल्म, फिर भी इस एक्टर संग बनाया रिकॉर्ड

डायरेक्टर ने बताया सच
साल 2001 में आशुतोष ने रेडिफ से बात करते हुए अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगान’ के बारे में बताया था कि पहले वह इस फिल्म में आमिर वाले रोल के लिए अभिषेक बच्चन को कास्ट करना चाहते थे. उन्हें यह फिल्म अच्छी भी लगी थी, लेकिन जब उन्होंने अभिषेक को यह फिल्म ऑफर की थी तब उनका करियर जेपी दत्ता की रिफ्यूजी से लॉन्च होने वाला था. उन्होंने कहा कि उन परिस्थितियों में उनका फैसला सही था. अगर वह ‘लगान’ करते तो यह उनकी डेब्यू फिल्म बन जाती.

ये थी फिल्म रिजेक्ट करने की बड़ी वजह
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक बच्चन उस वक्त करियर की शुरुआत कर रहे थे. उन्हें लगा था कि लगान के लिए सही नहीं और इसीलिए उन्होंने यह फिल्म नहीं की थी. अपने एक इंटरव्यू में खुद अभिषेक बच्चन ने कहा था- मुझे यकीन था कि मैं इस फिल्म के लिए परफेक्ट इंसान नहीं हूं. मैं ऐसा एपिक रोल करने के लिए अभी नया और यंग था मुझे पता था कि यह बहुत बड़ी हिट होने वाली है, लेकिन मैं उस रोल के लिए उस वक्त तैयार नहीं था. लेकिन आमिर ने वही किरदार बड़ी खूबसूरती से निभाया था. उन्होंने मैजिक क्रिएट कर दिया था. सभी फिल्म और रोल की अपनी किस्मत से मिलती हैं.

” isDesktop=”true” id=”6556761″ >

बता दें कि आमिर से पहले यह फिल्म अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान को भी ऑफर की गई थी, लेकिन फिल्म के लंबे शेड्यूल को देखते हुए शाहरुख ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था. इसके बाद आमिर को ये रोल मिला और आमिर खान की ‘लगान’ ऑस्कर के लिए भी सेलेक्ट हुई थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म पर कोई भी प्रोड्यूसर पैसे लगाने के लिए तैयार नहीं था. तब आमिर खान ने खुद इसे प्रोड्यूस किया था.

Tags: Aamir khan, Abhishek Bacchan, Entertainment news., Entertainment Special, Shah rukh khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें