NEET UG 2023 Result: ट्रक मैकेनिक की बेटी का कमाल, बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर की तैयारी, अब नीट में पाई 192वीं रैंक

NEET UG 2023 Result Toppers Success Story: कहते हैं न कि सफलता हालातों की मोहताज नहीं होती, बस मेहनत और संघर्ष जारी रखिए, कामयाबी आपके कदम जरूर चूमेगी. यही साबित किया है आगरा की बेटी आरती झा ने. जिन्होंने अपने कड़ी मेहनत के बल पर नीट यूजी परीक्षा में 192वीं रैंक हासिल की है. आरती ने अपनी पढ़ाई के दौरान घर में आर्थिक संकट का माहौल भी देखा है, लेकिन इसका असर उन्होंने अपनी तैयारी में नहीं पड़ने दिया.

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार आरती के पिता ट्रक मैकेनिक का काम करते हैं. वहीं उनकी माँ गृहिणी हैं. वे चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं. उनके बड़े भाई बहन भी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. घर में आर्थिक रूप से सहयोग देने के लिए आरती ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्च निकालती हैं.

2018 में पास की 12वीं
रिपोर्ट के अनुसार आरती ने वर्ष 2018 में 12वीं की परीक्षा पास की थी. उन्होंने 86 फीसदी अंक हासिल किए थे. वर्ष 2020 से उन्होंने नीट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी और अब उन्होंने इसमें अच्छी रैंक के साथ सफलता हासिल कर ली है. इसके बाद वह एमबीबीएस पर पूरा फोकस करना चाहती हैं.

इन्होंने किया टॉप
इससे पहले एनटीए ने 13 जून को देर शाम नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. जिसमें 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा में क्वालीफाई किया. परीक्षा में पहला स्थान प्रभंजन जे और बोरा वरुण चक्रवर्ती ने हासिल किया है. दोनों ने 720 अंक प्राप्त किया है.

ये भी पढ़ें-
NEET UG 2023 Result Toppers: नीट यूजी में प्रभंजन ने कैसे किया टॉप ? जानिए उनकी सफलता का मंत्र
NEET UG 2023 Result: यूपी से शुभम बंसल ने किया टॉप, ऐसे की तैयारी और लाए 715 अंक

Tags: NEET, Neet exam, NEET UG 2023

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More