रोहित शर्मा नहीं बनना चाहते थे टेस्ट कप्तान, 3 मैच ने बिगाड़ा राहुल का खेल, BCCI को आना पड़ा बीच में

Captain Rohit Sharma: भारत के नए टेस्ट कप्तान को लेकर इस समय खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को हार मिली. फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा थे, लेकिन वे टेस्ट टीम की कमान लेने के इच्छुक नहीं थे. अब इसका खुलासा हुआ है.

01

रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. पिछले दिनों टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. ऐसे में 36 साल के रोहित की उम्र का हवाला देकर कई दिग्गज नए टेस्ट कप्तान की बात कह चुके हैं. टीम इंडिया को अगली टेस्ट सीरीज 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी के घर में खेलनी है. हालांकि इस सीरीज में बतौर कप्तान रोहित का खेलना तय है. (AP)

02

रोहित शर्मा के टेस्ट कप्तानी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रोहित टेस्ट कप्तान नहीं बनना चाहते थे. बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने बताया विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका सीरीज में मिली हार के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया. उस समय बीसीसीआई के 2 शीर्ष अधिकारियों को केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका में कप्तान के रूप में प्रभावित नहीं कर सके. इसके बाद उन्हें कप्तानी के लिए रोहित शर्मा को मनाना पड़ा. (AP)

03

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार मिली. इसके बाद जनवरी 2022 में टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी. वनडे सीरीज की कमान केएल राहुल थी और भारतीय टीम को 0-3 से करारी हार मिली थी. इस कारण राहुल टीम इंडिया के नियमित टेस्ट कप्तान बनने से चूक गए थे. (AP)

04

रोहित शर्मा के बतौर कप्तान टेस्ट के रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने अब तक सिर्फ 7 ही टेस्ट में टीम इंडिया की अगुआई की है. इसमें से 4 में भारतीय टीम को जीत मिली है जबकि 2 में हार मिली. एक मुकाबला ड्रॉ रहा. टेस्ट में बतौर भारतीय कप्तान विराट कोहली जीत के मामले में नंबर-1 पर हैं. उन्होंने 68 में 40 टेस्ट जीते हैं. एमएस धोनी ने बतौर कप्तान 27 तो सौरव गांगुली ने 21 टेस्ट जीते. (AP)

05

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट के बाद टीम इंडिया को अगली टेस्ट सीरीज दिसंबर के अंतिम पखवाड़े में खेलनी है. उससे पहले भारत में अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऐसे में वर्ल्ड कप में टीम का प्रदर्शन कई खिलाड़ियों के साथ-साथ कप्तान का भविष्य भी तय कर सकता है. तब तक बीसीसीआई शायद ही कोई बड़ा निर्णय ले. (AP)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More