Rishab Shettys Kantara Facts: मुंबई. बीते साल साउथ की एक कम बजट मूवी रिलीज हुई थी. रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही इसने ऐसा धमाल मचाया कि ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश तक इसकी चर्चा होने लगी. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘कांतारा’ की. आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत की गई इस फिल्म को सभी ने खूब प्यार दिया. खास तौर पर लीड एक्टर और निर्देशक ऋषभ शेट्टी को मनोरंजन जगत में एक अलग पहचान मिली. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लीड हीरो के लिए किसी और को सलेक्ट किया गया था. आइए, बताते हैं…
01

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ 30 सितम्बर 2022 को रिलीज हुई थी. फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला और कुछ ही समय में इसकी चर्चा सब जगह होने लगी. दर्शकों का रेस्पॉन्स देखते हुए इस कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म को दूसरी भाषाओं में भी रिलीज किया गया.
02

‘कांतारा’ को ऋषभ शेट्टी ने ही लिखा था और इसका निर्देशन भी उन्होंने किया था. फिल्म का बजट सिर्फ 16 करोड़ रुपये था लेकिन फिल्म को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि फिल्म ने करीब 450 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
03

‘कांतारा’ साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी लेकिन इस फिल्म में ऋषभ खुद एक्टिंग नहीं करना चाहते थे. फिल्म के लिए उनकी पहली चॉइस मनमोहक मुस्कान वाले पुनीज राजकुमार थे. लेकिन वे ये फिल्म कर नहीं सके.
04

ऋषभ शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में बताय था कि ‘अप्पू सर इस किरदार के लिए उपयुक्त थे. खासकर बुल रेसिंग वाले सीन में वे खूब फबते लेकिन उनका पैक शेड्यूल था. ऐसे में उन्होंने मुझसे ही यह फिल्म करने के लिए कहा क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि फिल्म को आगे टाला जाए.’
05

‘अप्पू’ यानी पुनीत यदि इस फिल्म का हिस्सा होते तो उनके फैंस के लिए यह बड़ा तोहफा होता. पुनीत का कार्डिएक अरेस्ट के कारण 29 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया था.
06

ऋषभ शेट्टी ने फिल्मों की तस्वीरें पुनीत साझा की थीं और उन्हें वे बहुत अच्छी लगी थीं. वे फिल्म को देखना चाह रहे थे लेकिन उससे पहले ही वे सबसे बिछड़ गए. ऋषभ का दिल आज भी इस बात को सोचकर दुखता है.






