Crime News: मां-बेटी को हथौड़े से मारा, फिर चाकू से काटा शरीर, पुलिस स्टेशन में खुद कॉल कर हत्यारे ने कबूला गुनाह


सूरत: एक 52 वर्षीय बिजनेसमैन ने अपनी 43 वर्षीय पत्नी और 15 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया. हत्यारे ने अपनी बेटी को काटकर नहर में फेंक दिया था. पुलिस ने आरोपी योगेश मेहता को केंद्र शासित प्रदेश दीव दमन और दादरा के सिलवासा में गिरफ्तार किया है. मेहता ने सोमवार शाम को अपना जुर्म कबूला था. उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की. हालांकि, आरोपी दोनों हत्याओं के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे रहा है.

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी योगेश मेहता ने अपनी बेटी की हत्या तब की थी जब वह लड़ाई में अपनी मां को बचा रही थी. पुलिस जांच में पता चला कि मेहता ने दोनों महिलाओं को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया और बाद में चाकू से अपनी बेटी के टुकड़े कर दिए. बेटी की हत्या दंपति की 18 वर्षीय बड़ी बेटी की उपस्थिति में की गई थी. पुलिस ने हथौड़ा बरामद कर लिया है, जबकि चाकू की तलाश की जा रही है.

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या आपसी झगड़ों और विवादों के चलते की थी. उनकी शादी को लगभग 20 साल हो चुके थे और वे 18 और 15 साल की दो बेटियों के माता-पिता थे. एक अधिकारी ने कहा ‘दंपति ने अपने नियमित झगड़ों को लेकर पुलिस से संपर्क किया था. उन्होंने तलाक के लिए पुलिस की मदद मांगी थी, लेकिन काउंसलिंग के बाद वे घर लौट आए थे.’

Cyclone Biparjoy: 37 हजार लोग शिफ्ट, 5 मौतें और 95 ट्रेनें कैंसिल… बिपरजॉय की तबाही से पहले अलर्ट पर सरकार, जानें खास बातें

पुलिस को अभी तक हत्याओं का सही समय और तारीख पता नहीं चल सका है, लेकिन संदेह है कि लड़की की हत्या 10 जून को की गई थी और उसके शरीर के अंगों को नहर में फेंक दिया गया था. इसके एक दिन बाद 11 जून को दादरा गांव के पास डेमनी नहर से शरीर के कुछ अंग मिले थे. सिलवासा के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “तलाशी अभी भी जारी है.” पुलिस ने कहा कि आरोपी मेहता की आर्थिक स्थिति अच्छी है. मेहता यार्न के कारोबार में हैं और सिलवासा और नवसारी में उसकी संपत्तियां हैं. मेहता ने चॉल विकसित करके किराए पर भी दिया है.

Tags: Crime News, Gujarat, Surat news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More