OMG! गोड्डा में तेज आंधी-तूफान से कहीं पेड़ गिरे तो कहीं बिजली के पोल, कई घरों की छत उड़ी

आदित्य आनंद/गोड्डा. गोड्डा में मंगलवार रात करीब 9:00 बजे तेज आंधी व तूफान के साथ मेघ गर्जन और तेज बारिश हुई है. लोगों ने गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तेज आंधी ने गोड्डा के कई इलाकों को तहस-नहस कर दिया है. गोड्डा के महागामा गंगासागर मोड़ के पास आंधी आने से लिप्टस का एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ कर एक स्कॉर्पियो पर गिर गया. स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. महागामा के ऊर्जानगर गेट के पास भी एक बड़ा पेड़ गिरा, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया. इसके अलावा महागामा थाना के सामने बिजली का तार व पेड़ के गिरने से बिजली की आपूर्ति बाधित है. साथ ही चौचक गांव में कई घरों की छत उड़ गई.

पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो की रजिस्ट्रेशन संख्या JH17J8478 है. यह स्कॉर्पियो गुड के रहनेवाले रंजीत रॉय की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, रंजीत राय की बेटी निशिकांत रॉय आंधी से महज कुछ मिनट पहले ही महागामा के एक निजी होटल में बर्थडे पार्टी में आई हुए थी और गाड़ी पार्क कर जैसे ही होटल के अंदर घुसीं कि उसके थोड़ी देर बाद ही यह हादसा हुआ.

वहीं इस आंधी तूफान से कई बड़े-बड़े बिजली और मोबाइल फोन टावर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. जिससे पूरे महागामा फीडर की बिजली बाधित हो गई है. कई जगहों पर बिजली पोल टूटे हैं तो कहीं कई जगहों पर बिजली तार टूट चुके हैं जिससे आज शाम तक बिजली बाधित रहने की आशंका जताई जा रही है.

बिजली विभाग के अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि प्राकृतिक आपदा की वजह से बिजली के कई पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई जगह पर 11,000 वोल्ट और 220 वोल्ट के तार टूटे हैं. इन तारों को रिपेयर करवाने में थोड़ा विलंब हो सकता है. बिजली विभाग कोशिश कर रहा है कि जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को सुचारू कर लिया जाए और बिजली चालू कर दी जाए.

Tags: Godda news, Local18, Natural Disaster, Weather Update

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More