शिखा श्रेया/रांची. पिछले कुछ समय से सोने व चांदी के भाव में बड़ा फेरबदल देखने को नहीं मिल रहा है. आज झारखंड की राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव स्थिर है. वहीं, चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है. ऐसे में सोने-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है. रांची में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,750 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 59,590 रुपए तय किए गए हैं. वहीं, चांदी प्रति किलो 79,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया सोने के भाव में स्थिरता व चांदी के भाव में गिरावट देखी गयी हैं .प्रति किलो चांदी के दर में आज 100 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं.आज चांदी प्रति किलो 79,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल भी (मंगलवार) शाम तक चांदी 79,300 रुपए की दर से बिक्री की गई है.
बुधवार को सोना का भाव स्थिर
आपके शहर से (रांची)

Gumla News : वृद्ध दंपती की हत्या मामले में 11 को आजीवन कारावास, जानें कब हुई थी दर्दनाक वारदात

22 जून को वृषभ राशि में होगा बुध ग्रह अस्त, देवघर के ज्योतिषी ने किया इन तीन राशियों को सावधान

20 साल के दर्द को 10 घंटे में खत्म करने की गारंटी, रांची में मिल रहा लक्ष्मण बाण तेल

Famous Mango: पलामू के इस बाग में 8 प्रजाति के आम, मिठास ऐसी कि दिल्ली तक है डिमांड

लहंगा खोला, जींस पहनी..जयमाला से पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन, मुंह ताकते रह गये बाराती और दूल्हा

जमशेदपुर में यहां मिलते हैं…महाराष्ट्र के खास व्यंजन, चाव से खाने आते हैं लोग

वाह री दुल्हन! वरमाला से पहले रोक दिया दूल्हे का हाथ, उसके बाद भागने लगी, पहले उतारा लहंगा और फिर…

Gumla News : सदर अस्पताल में 1.25 करोड़ की लागत से बनेगा सीसीयू , गंभीर मरीजों का होगा इलाज

Gupt Navratri: 18 या 19 जून? कब शुरू हो रही गुप्त नवरात्रि, देवघर के ज्योतिषी से जानें सही तारीख

JAC Jharkhand Board 11th Result 2023 Live: झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट जारी, 98.15 प्रतिशत स्टूडेंट पास
मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना के भाव में आज कोई हलचल नहीं देखी जा रही है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 56,750 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 56,750 रुपए तय की गई है. यानी दाम में कोई बदलाव नहीं आया है. वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,590 रुपए के भाव से खरीदा. आज भी इसकी कीमत 59,590 रुपए तय की गयी है. यानी इसके भाव में कोई हलचल नहीं है.
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदे.यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बताते भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है.जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें.
.
Tags: Gold Price Today, Jharkhand news, Local18, Ranchi news, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 08:11 IST






