दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप पड़ रहा है. जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है. वैसे वैसे बिजली खपत में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार दोपहर क़रीब साढ़े तीन बजे बिजली की खपत 7 हज़ार मेगावाट का आँकड़ा पार कर 7098MW पर पहुँच गई. ये इस साल दर्ज की गई बिजली की माँग का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसी महीने दिल्ली की पीक पावर डिमांड में भारी बदलाव देखा गया है.
1 जून को पीक पावर डिमांड 4390 मेगावाट थी, जो बढ़कर इस साल के उच्च स्तर पर पहुंच गयी है, 10 दिन बाद ही करीब 61% की वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले साल जून के महीने में ही पीक पावर डिमांड कुल 9 बार 7000 मेगावाट का आंकड़ा पार कर गई थी. 29 जून 2022 को ही पीक पावर डिमांड का सर्वोत्तम आंकड़ा दर्ज किया गया था, जब पीक पावर डिमांड 7695 मेगावाट तक पहुँच गई थी. साल 2018 में पहली बार पीक पावर डिमांड 7000 मेगावाट तक गई थी.
बिजली विभाग का अनुमान है कि इस साल पीक पावर डिमांड 8100 मेगावाट तक पहुंच सकती है. बिजली की खपत या पीक पावर डिमांड बढ़ने का सीधा असर बढ़ती गर्मी से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में अगर आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ती है तो ज़ाहिर सी बात है कि बिजली खपत भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

‘हम देखने में महिला पहलवानों से ज्यादा अच्छी हैं…’बृजभूषण शरण के समर्थन में ये क्या बोल गई महिला

साइक्लोन बिपरजॉय की वजह से रेलवे ने निरस्त की तमाम ट्रेनें, देखें आपकी ट्रेन तो इस लिस्ट में नहीं है

Crime News: दिल्ली के नजफगढ़ में सनसनीखेज वारदात! कार में बैठे शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस को यह शक

स्मोकिंग किल्स! सैलून के अंदर पी रहा था सिगरेट, टोका तो सीने में कैंची से 9 बार किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी अरेस्ट

Success Story: 24 साल के सौरव जोशी कमाते हैं 80 लाख महीना, पिता करते थे मजदूरी, जानें कैसे बदल गई जिंदगी

स्वाद का सफ़रनामा: ब्लड ग्लूकोज़ कंट्रोल करती है पिपली, लिवर के लिए भी है लाभकारी, गुणों से भरपूर है यह मसाला

गाजियाबाद में ई-व्हीकल चालकों को मिलेगी राहत, शहर में कहीं भी चार्ज कर सकेंगे वाहन

गाजियाबाद-नोएडा में चार दिन तक बंद रहेगा पानी, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

बुलेट ट्रेन के लिए पाइल का आधे से अधिक काम हुआ पूरा, जानें और डेवलपमेंट

ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में तालिबानी फ़रमान, घूमने-फिरने के लिए लगाया ड्रेस कोड
बता दें कि दिल्ली में बीते तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा है. दिल्ली में सबसे अधिक गर्मी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इलाके में पड़ रही है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के बीच रहा था. आम तौर पर दिल्ली में 12 से 14 जून के बीच अधिकतम तापमान 39.9 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहता है. जबकि 15 जून से 19 जून के बीच तापमान 38.8 और 27.5 दर्ज किया जाता है, लेकिन इस समय तापमान सामान्य से एक दो डिग्री अधिक ही चल रहा है. हालांकि, जल्द ही दिल्ली में मॉनसून की एंट्री होगी.
.
Tags: Delhi, Electricity Department
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 08:10 IST






