मछुआरा पकड़ रहा था मछली, जाल में फंस गया ‘एलियन’ जैसा जीव! पी सकता है शरीर का सारा खून …

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Alien Like Creature Found in Ocean: अंतरिक्ष की तरह ही समंदर के अंदर की दुनिया इतनी रहस्यमय है कि आपको यहां से क्या मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. कुछ लोगों को तो यहां से कई बार ऐसी चीज़ें मिल जाती हैं, जो रातोंरात उनकी किस्मत बदल दें. वहीं कुछ लोगों को कुछ ऐसा भी मिल जाता है, जो पल भर के लिए उन्हें सन्न कर दे.

कुछ ऐसा ही हुआ एरिक ऑसिंस्की नाम के मछुआरे के साथ. जो अमेरिका की हडसन वैली में फिशिंग के लिए गया हुआ था. उसके हाथ एक ऐसा जीव लगा, जो किसी साइंस फिक्शन के कैरेक्टर की तरह लग रहा था. उसके मुंह की जगह पर ऐसा सक्शन कप था कि देखकर ही आप खौफ में आ जाएंगे. उसने पहले कभी ऐसा जीव नहीं देखा था.

मुंह में भरे थे दांत ही दांत
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये जीव देखने में तो ईल की तरह था लेकिन इसके मुंह के अंदर दांतों की पंक्तियां बनी हुई थीं. फेसबुक ग्रुप Catskill Outdoors की ओर से इसकी तस्वीरें शेयर की गई हैं. इसके साथ कैप्शन दिया गया है कि मछली पकड़ते वक्त मुझे ये हाथ लगा. जाल में इसके दो हुक चले गए और फिर ये अजीबोगरीब जीव मेंरे हाथ लग गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये किसी फिल्म के एलियन की तरह लग रहा है.

आखिर क्या है ये जीव …
बहुत से लोगों ने एरिक को सलाह दी कि इसे तुरंत ही मार दे तो किसी ने कहा कि ये बेहद डरावना है. 2 फीट लंबे इस जीव के बारे में जानकारी दी गई है कि ये दरअसल एक पैरासाइट है, जिसे वैम्पायर फिश के नाम से भी जाना जाता है. इसका मुंह सक्शन कप जैसा होता है, जिसके ज़रिये ये शिकार करती है. इसके मुंह में एक खास फ्लुइड बनता है, जो शिकार के खून को पतला करता है और ये उसे पी लेती है. शिकार सिर्फ और सिर्फ खून खत्म होने की वजह से मारा जाता है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें