JE की किडनैपिंग, फिर गाड़ी में पीटा, 3 गिरफ्तार, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



टोहाना.सोनीपत के टोहाना काडा विभाग के जेई का अपहरण कर उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है, घायल जेई को टोहाना के नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी शिकायत पर गांव पारता के 6 लोगों के खिलाफ 147, 149, 186, 294, 332, 353, 365, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है.

काडा विभाग के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके विभाग के जेई बंसी लाल ने बताया है कि पिरथला के पास चल रहे काम की साइट पर गया था. वहां होशियार, रामनिवास, मनमोहन, ओमकार, अनिल, जगदीश पहुंचे और उससे गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. जेई ने बताया है कि उक्त लोग उसे एक गाड़ी में बैठाकर ले गए और वहां फिर मारपीट की गई. वहीं अस्पताल में उपचाराधीन जेई बंसी लाल ने बताया कि पृथला के पास पाइप लाइन का काम चल रहा था. इसी दौरान उक्त लोगों ने आकर उससे मारपीट की, उसे गाड़ी में एक ढाणी में ले गए, जहां फिर उसे मारपीट की गई और बाद में उसे रास्ते में छोड़ कर चले गए.

बाद में उसे अस्पताल लाया गया. घटना की एक विडीओ फुटेज भी वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग विभाग के जेई का विरोध करते नजर आ रहे हैं. वीडीओ में एक व्यक्ति जेई से कह रहा है कि वह किसकी अथॉरिटी से उसकी जमीन पर काम करने आए हैं, जिसके बाद जेई को जबरदस्ती बाइक पर बैठाते हुए भी देखा जा सकता है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

थाना सदर प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि   काडा विभाग के जेई बंसीलाल की शिकायत पर 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. शिकायत में बंसीलाल ने बताया है कि वह गांव पारता में विभागीय कार्य के लिए गए हुए थे. वहां कुछ लोगों द्वारा उनसे मारपीट व गाली गलौज किया गया. इसके अलावा बाइक पर बिठाकर एक गाड़ी में ले गए वहां जाकर उससे मारपीट की गई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें