
हाइलाइट्स
एलईडी बल्ब 2 वाट से शुरू होकर 40 वाट तक में आते हैं
LED ट्यूबलाइट 9 वाट से शुरू होती है
LED बल्ब और ट्यूबलाइट जरूरत के मुताबिक खरीदें
नई दिल्ली. महंगाई की मार से लोगों का बुरा हाल है. पेट्रोल और गैस के बाद बिजली के दाम लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. बिजली के बिल को कम करने के लिए लोग घर में रोशनी के लिए LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट का यूज कर रहे हैं. लेकिन बहुत से लोगों को ये पता नहीं होता कि, LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट में कौन ज्यादा बिजली खर्च करता है. इस खबर में हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में….
LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट में सेम टेक्नोलॉजी का यूज होता है. लेकिन दोनों की पावर लेने की क्षमता और रोशनी अलग-अलग होती है. इसकी जानकारी सभी को होती नहीं है. इसी वजह से लोग घर में ज्यादा बिजली यूज करने वाला प्रोडक्ट लगा लेते हैं और इसके चलते बिजली का बिल ज्यादा आता है.
LED बल्ब कितने वाट के होते हैं जानें
एलईडी बल्ब 2 वाट से शुरू होकर 40 वाट तक में आते हैं. वहीं LED ट्यूबलाइट 9 वाट से शुरू होती है. इसलिए आप अपने रूम की जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं. इसलिए आप जरूरत के मुताबिक बल्ब और ट्यूबलाइट में से किसी का चुनाव कर सकते हैं.
LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट में कौन खर्च करता है ज्यादा बिजली?
LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट में जिसकी वाट कैपेसिटी ज्यादा होती है, उसी हिसाब से ये बिजली की खपत भी करते हैं. लेकिन यहां ये जानने वाली बात है कि, LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट में ट्यूबलाइट ज्यादा रोशनी करती है. क्योंकि इसमें छोटे-छोटे बहुत सारे LED बल्ब दिए जाते हैं.
जबकि, LED बल्ब में दो से पांच LED बल्ब दिए जाते हैं, इसलिए ये LED ट्यूबलाइट के मुकाबले कम रोशनी करते हैं. ऐसे में आप अपनी जरूरत के मुताबिक LED बल्ब और LED ट्यूबलाइट में से किसी का चुनाव कर सकते हैं.
.
Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech News in hi, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 10:08 IST









