WTC Final: टीम इंडिया के पास अब भी वापसी का मौका, बस करने होंगे 3 काम, पलट जाएगा पूरा खेल!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 296 रन की हुई
टीम इंडिया कैसे कर सकती है वापसी?

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के ओवल में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 3 दिन का खेल हो चुका है और अभी भी ऑस्ट्रेलिया ही फेवरेट माना जा रहा. पर इस मैच के तीसरे दिन (शुक्रवार) टीम इंडिया ने कुछ उम्मीद जरूर जगाई है. जिस तरह अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने शतकीय साझेदारी कर भारत को 300 रन के करीब पहुंचाया और उसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में खुलकर रन नहीं बनाने दिए. अगर अगले 2 दिन इसी जज्बे के साथ खेल दिखाया तो शायद बाजी पलट सकती है. पर इसके लिए रोहित एंड कंपनी को बाकी बचे 2 दिन में 3 काम करने होंगे. ताकि जीत अगर न भी मिले तो कम से कम टीम इंडिया मैच को ड्रॉ करा सके और पिछली बार जो ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया था, इस बार ऐसा न हो.

ऐसा करने के लिए टीम इंडिया को ओवल टेस्ट के चौथे दिन क्या करना होगा. आइए ये आपको बताते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने ओवल टेस्ट के तीसरे दिन का खेल 4 विकेट पर 123 रन के स्कोर पर खत्म किया. पहली पारी में बड़ी बढ़त के कारण ऑस्ट्रेलिया की कुल लीड 296 रन की हो चुकी है और अभी उसके 6 विकेट बाकी हैं. ऐसे में पलड़ा अभी भी ऑस्ट्रेलिया का ही भारी है. लेकिन, चौथे दिन पहले सेशन में अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बाकी 6 विकेट जल्दी निकाल दिए तो फिर मैच में कुछ उम्मीद जरूर बन जाएगी.

ऑस्ट्रेलिया को 350 में समेटना होगा
चौथे दिन जब मार्नस लैबुशेन और कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाने उतरेंगे, तो उनकी कोशिश तेजी से रन बटोरने की होगी. ऑस्ट्रेलिया के पास 296 रन की लीड है, जो चौथे और पांचवें दिन की पिच के लिहाज से वैसे ही काफी बड़ी है. ऐसे में भारत के लिए चौथे दिन के पहले 2 घंटे अहम होंगे. अगर भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे दिन जैसी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को रन बनाने के आसान मौके नहीं दिए और साथ ही लगातार विकेट निकाले और ऑस्ट्रेलिया को 350 रन से ज्यादा की लीड नहीं लेने दी, तो फिर भारत के पास भी एक मौका होगा.

WTC Final Day 3 Review: ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत, टीम इंडिया को जीत के लिए चमत्कार की उम्मीद

रवींद्र जडेजा ट्रंप कार्ड साबित हो सकते
ओवल टेस्ट के तीसरे दिन ही ये साफ हो गया था कि पिच में असमान उछाल है. गेंद घूम भी रही है. ऐसे में चौथे दिन भारत के लिए रवींद्र जडेजा ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. जडेजा पहली पारी के दोनों शतकवीरों ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ को पवेलियन की राह दिखा चुके हैं. अगर वो मार्नस लैबुशेन को चौथे दिन जल्दी निपटा देते हैं तो फिर टीम इंडिया पहली पारी की तरह दूसरी में भी ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस सकती है.

पहली पारी में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट 108 रन के भीतर निकाले थे. ऐसे में चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों से इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

VIDEO: ड्रेसिंग रूम के बाहर कुर्सी डालकर सो रहा था दिग्गज, सिराज ने नींद की खराब, भागा-भागा बैटिंग को आया

भारतीय ओपनर्स को दिखाना होगा दम
अगर भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया को 350 रन से ज्यादा की बढ़त नहीं लेने देते हैं तो चौथे दिन ही भारत की बल्लेबाजी आ जाती है तो फिर टीम इंडिया भी इस मैच में वापसी कर सकती है. ऐसे में पहली पारी में नाकाम रहने वाले दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. पिछली बार जब 2 साल पहले भारत ने ओवल में इंग्लैंड को हराया था. तब रोहित ने ही ओपनिंग करते हुए दूसरी पारी में शतक ठोका था और भारत की जीत की नींव तैयार की थी. ऐसे में इस बार भी रोहित से कप्तानी पारी की उम्मीद होगी. यही काम विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को करना होगा. इन दोनों बल्लेबाजों को आखिर तक डटे रहना होगा. तभी टीम के पास जीतने या मैच को बचाने का अवसर बन सकता है.

Tags: India vs Australia, Ravindra jadeja, Rohit sharma, Team india, World Test Championship Final, WTC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें