Snake Video: सागर की सब्जी मंडी में निकला सांप, फिर ‘बाबा’ ने ऐसे पकड़ी जहरीली नागिन  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनुज गौतम/सागर: सागर की सब्जी मंडी में उस वक्त लोग दहशत में आ गए, जब अचानक टमाटर की क्रेट से सांप निकल आया और उस पर फन फैलाकर बैठ गया. बताया जाता है कि यह सांप ट्रक में सवार था और करीब 30 KM सफर तय करने के बाद शहर की सब्जी मंडी में पहुंच गया.

इसके बाद व्यापारी ने स्नेक कैचर अकील बाबा को इसकी सूचना दी. अकील बाबा सब्जी मंडी पहुंचे और फिर उस सांप को पकड़ने का रेस्क्यू शुरू किया. शुरुआत में जब अकील बाबा ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो सांप ने गुस्से में फुफकार मारी, लेकिन उन्होंने इससे बचाव किया और उसे पकड़ लिया.

बता दें कि सब्जी मंडी में टमाटर कारोबारी कल्लू करौली के द्वारा चना टोरिया इलाके के नारायणपुर से थोक में टमाटर खरीद कर मंडी लाया गया था. मंडी में ट्रक से टमाटर भरा क्रेट उतारा जा रहा था. इसी दौरान जब आधी से ज्यादा गाड़ी खाली हो गई. तब एक पल्लेदार ने जैसे ही टमाटर की पलटी की तो उसमें से कोबरा प्रजाति का करीब 3 फीट लंबा सांप क्रेट पर ही बैठा नजर आया. सांप को देखते ही मजदूर के तो जैसे पैरों तले जमीन ही खिसक गई. फिर उसने हल्ला मचाया.

कोबरा प्रजाति की थी नागिन
देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई. जिसके बाद स्नेक कैचर अकील बाबा को बुलाया गया. रेस्क्यू करने के बाद अकील बाबा ने बताया कि यह कोबरा प्रजाति की नागिन है, जो बहुत जहरीली है. इसके काटने की वजह से किसी भी इंसान की मृत्यु तय है. यह बहुत ही खतरनाक होती है. अब इसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

Tags: Mp news, Sagar news, Snake Rescue, Wildlife news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें