Rishikesh Street Food: ऋषिकेश में ‘राजस्थान की ठंडी कुल्हड़ लस्सी ‘ है सबसे बेस्ट, मात्र 40 रुपए में मिलता है छोटा ग्लास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईशा बिरोरिया/ऋषिकेश : योग नगरी ऋषिकेश जितना घूमने फिरनेके लिए तो उतना ही अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी मशहूर है. वैसे तो ऋषिकेश में कई सारे व्यंजन मशहूर है. लेकिन इन गर्मियों में सभी को कुल्हड़ लस्सी बड़ी पसंद आ रही है. और आए भी क्यों न जब मात्र 40 रूपये में शुद्ध राजस्थानी लस्सी का स्वाद चखने को मिल रहा है. इन दिनों राजस्थानी कुल्हड़ लस्सी की स्टॉल पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है. इनकी राजस्थानी स्टाइल में बनी लस्सी सभी को अपना फैन बना रही है.

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट रोड पर स्थित राजस्थानी की मशहूर कुल्हड़ लस्सी के स्टॉल पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है. न्यूज 18 के साथ हुई बातचीत के दौरान गोपाल सैनी बताते हैं कि वे करीब 8 साल से ऋषिकेश में इस लस्सी का स्टॉल लगाते आ रहे है और यहां त्रिवेणी घाट रोड पर उन्हें स्टॉल लगाते हुए 1 महीना हो गया है. इससे पहले यह स्टॉल जानकी पुल के पास लगाया करते थे. वे बताते है कि इनके यहां मिलने वाली लस्सी सभी की फेवरेट है. क्योंकि इस लस्सी में किसी तरह की मिलावट नहीं है बल्कि यह मशहूर राजस्थानी स्टाइल से शुद्ध दूध और दही के प्रयोग से बनाई जाती है. यह लस्सी स्वाद में तो लज़ीज है ही साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.

सेहत के लिए वरदान है कुल्हड़ लस्सी
गोपाल सैनी बताते हैं कि वह यह लस्सी घर से ही बना कर लाते हैं. और यहां इस लस्सी लोगों को बेचते है. यह लस्सी शुद्ध दही और दूध से बनाई जाती है. जिसमें कई सारे ड्राई फ्रूट्स और इलायची का इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही इस लस्सी को मिट्टी के घड़े में सफाई का पूरा ध्यान रखते हुए बनाया जाता है.गर्मियों में लस्सी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और साथ ही यह हमारी पाचन संबंधित समस्याओं को भी दूर करती है.

कुल्हड़ लस्सी का स्वाद है लाजवाब
अगर आप इन गर्मियों में ऋषिकेश घूमने आए हुए हैं एक बार इनके यहां मिलने वाली राजस्थानी स्टाइल मशहूर कुल्हड़ लस्सी का स्वाद जरूर ले. आपकी जानकारी के लिए बता दें यहां आपको सुबह 8 बजे से रात को 10 बजे तक मई के महीने से अगस्त तक लस्सी उपलब्ध है. बात करे मूल्य की तो केवल 40 रूपये में आपको छोटे कुल्हड़ में लस्सी और 50 रूपये में बड़े कुल्हड़ में लस्सी उपलब्ध हो जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 20:53 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें