उधार लेकर खोली ‘चाय कुटिया’…अब खुद की कमाई से म्यूजिक सीख रहे शिवम, दिलचस्प है कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विजय राठौड़/ग्वालियर: रीवा से ग्वालियर पढ़ने आए शिवम की कहानी आज के युवाओं के लिए एक सीख है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिवम ने उधार लेकर चाय की दुकान खोली और बिना किसी झिझक के काम में लग गए. आज वह अपनी पढ़ाई का खर्च और खुद की जरूरतें अपने दम पर पूरी कर रहे हैं. शिवम को संगीत प्रिय है, इसलिए भविष्य में अपने स्टार्टअप को म्यूजिकल भी बनाएंगे.

शिवम सोनी रीवा के रहने वाले हैं और ग्वालियर में रहकर संगीत की शिक्षा ले रहे हैं. शिवम ने बताया कि उनका बचपन से सपना था कि वह खुद का व्यवसाय करें. उन्होंने कई जगह पर जॉब भी की, लेकिन संतुष्टि नहीं मिली. फिर उन्होंने खुद का व्यवसाय खोलने का सोचा और घरवालों से इस विषय पर चर्चा की. लेकिन परिवार ने मना कर दिया. बताया कि पैसों की तंगी और परेशानियों से जूझते हुए मैंने पड़ोसी से 5000 रुपये उधार लेकर चाय का स्टाल लगाया और उसे नाम दिया चाय कुटिया.

शिवम ने बिना किसी शर्म और झिझक के अपना व्यवसाय पूरी शिद्दत से करना शुरू कर दिया. बताया कि शुरुआत में थोड़ी झिझक जरूर लगती थी, लेकिन अब किसी भी प्रकार का टेंशन नहीं है. कहा, कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, जिस काम को करने में आपका मन लगे, वही काम सबसे बड़ा होता है. किसी भी काम की शुरुआत भले ही छोटी हो, लेकिन आपकी काबिलियत और आप का जज्बा उस काम को बड़ा बना ही देता है.

अब कमा रहे महीने के 25,000
शुभम की मानें तो 5000 रुपये से शुरू किया गया यह काम आज उनके लिए काफी लाभ का सौदा बन चुका है. आज भी महीने के अंत में 20 से 25,000 रुपये की वह बचत कर लेते हैं, जिससे न सिर्फ अपने रोजमर्रा के खर्चे निकालते हैं, बल्कि पढ़ाई का खर्च भी निकाल लेते हैं.

संगीत को जोड़कर खोलेंगे आउटलेट
शिवम ने बताया कि फिलहाल अभी वह संगीत की पढ़ाई कर रहे हैं और उसमें भी वह गिटार बजाना सीख रहे हैं. अभी उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में एक साल का समय और लगेगा. इस दौरान भी अपने व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान देंगे. साथ ही इसे बड़े से बड़ा स्वरूप देने की भी कोशिश करेंगे. बताया कि ईश्वर की इच्छा रही तो वह अपने इस शुरुआत को ब्रांड का स्वरूप देकर और भी जगह आउटलेट खोलेंगे. वहां संगीत भी शामिल करेंगे, ताकि लोगों को जुड़ाव हो सके.

.

FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 19:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें