करौली में राजकीय छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, जानिए आवेदन प्रक्रिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोहित शर्मा/ करौली. आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए एक शहर से दूसरे शहर में शिक्षा की प्राप्ति हेतु सरकार द्वारा हर जिले में राजकीय छात्रावास और आवासीय विद्यालय नि:शुल्क आवास हेतु संचालित किए जाते हैं. उन्हीं राजकीय छात्रावास और आवासीय विद्यालय में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं.

आपके शहर से (करौली)

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निर्देशक रिंकी किराड़ ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित छात्रावास व आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 के लिए 23 मई से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया एसएसओ पोर्टल पर आवेदन के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है. जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित की गई है. जिसके तहत एक विद्यार्थी आवेदन पत्र से में अधिकतम 3 छात्रावास, आवासीय विद्यालयों का चयन कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु छात्र-छात्रा का चरित्र प्रमाण पत्र विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है. इसके अलावा आवेदन हेतु आधार कार्ड, बैंक विवरण, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय का स्वघोषणा पत्र, विशेष श्रेणी अंतर्गत माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, विशेष योग्यजन का विवरण, बीपीएल, स्टेट बीपीएल, अंतोदय आदि का विवरण, जनाधार अथवा दस्तावेज जारी करता एजेंसी द्वारा संधारित वेब सर्विस से प्राप्त कर स्वत: प्रमाणित होंगे.

बीपीएल परिवारों के छात्र छात्राओं को दी जाएगी प्रथम वरीयता
किराड के मुताबिक राजकीय छात्रावास और आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्रथम वरीयता बीपीएल परिवारों के छात्र छात्राओं को दी जाएगी. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रथम वरीयता सूची 26 जून को जारी की जाएगी. जिसके तहत छात्र छात्राएं को प्रवेश हेतु 8 दिन का समय दिया जाएगा. इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर भी संपर्क किया जा सकता है.

Tags: Karauli news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें